1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान के तखार में मस्जिद के पास 2 गुटों में गोलीबारी, 10 की मौत

अफगानिस्तान के तखार में मस्जिद के पास 2 गुटों में गोलीबारी, 10 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 11, 2017 08:33 pm IST,  Updated : Aug 11, 2017 08:33 pm IST

अफगानिस्तान के तखार प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद के पास दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।

Takhar Apps- India TV Hindi
Takhar Apps

काबुल: अफगानिस्तान के तखार प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद के पास दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। चश्मदीदों ने बताया कि यह घटना चाह आब जिले में जुमे की नमाज के बाद हुई, जब नमाजी मस्जिद से बाहर निकल रहे थे।

चश्मदीद ने कहा, ‘नमाज के फौरन बाद, दो स्थानीय सरगनाओं के समर्थकों के बीच मस्जिद के गेट के पास गोलीबारी हुई। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।’ तजाकिस्तान सीमा से लगे इस सुदूरवर्ती जिले में हुई इस वारदात के लिए जिले के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अब्दुल हसीब ने गैर जिम्मेदार सशस्त्र समूहों को जिम्मेदार बताया है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में अक्सर ही स्थानीय गुटों के बीच ऐसी झड़पें होती रहती हैं। ऐसी घटनाएं देश के सुदूर इलाकों में ज्यादा होती हैं, जहां पर सरकार का नियंत्रण कमजोर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश