1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ अभियान में 10 आतंकी ढ़ेर

पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ अभियान में 10 आतंकी ढ़ेर

 Written By: IANS
 Published : Apr 17, 2015 08:38 am IST,  Updated : Apr 17, 2015 08:38 am IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ओरकजई कबायली इलाके गुरुवार को सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'जर्ब-ए-अज्ब' अभियान के तहत किए गए हमलों में 10 आतंकवादियों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल

पाकिस्तान में 10...- India TV Hindi
पाकिस्तान में 10 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ओरकजई कबायली इलाके गुरुवार को सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'जर्ब-ए-अज्ब' अभियान के तहत किए गए हमलों में 10 आतंकवादियों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। जियो न्यूज की रपट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने भारी हथियारों के साथ आतंकवादियों पर गोलाबारी की जिसमें 12 आतंकवादी ठिकाने ध्वस्त हो गए।

उन्होंने कहा कि यह ताजा अभियान ओरकजई एजेंसी के शेखां इलाके में चलाया गया।

पाकिस्तान में सेना देश के अशांत कबायली क्षेत्र और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अन्य स्थानीय और विदेशी आतंकवादी समूहों से लड़ रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश