1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में विस्फोट, 10 की मौत

पाकिस्तान में विस्फोट, 10 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Sep 14, 2015 11:46 am IST,  Updated : Sep 14, 2015 12:32 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के मुल्तान शहर में बस स्टॉप पर रविवार देर रात हुए बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 43 घायल हो गए। केंद्रीय पुलिस अधिकारी (CPO) अजहर अकरम ने

पाकिस्तान में...- India TV Hindi
पाकिस्तान में विस्फोट, 10 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के मुल्तान शहर में बस स्टॉप पर रविवार देर रात हुए बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 43 घायल हो गए। केंद्रीय पुलिस अधिकारी (CPO) अजहर अकरम ने सोमवार को बताया कि विस्फोट पंजाब प्रांत में मुल्तान जिले के वेहारी चौक इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक संदिग्ध शव बरामद किया गया है, जिसे डीएनए जांच और अंगूठे के निशान के सत्यापन के लिए भेजा गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, घायलों में 11 की हालत गंभीर बनी हुई है।

विस्फोट को लेकर दो तरह की विरोधाभासी बातें सामने आ रही हैं। जिला आयुक्त अधिकारी जहीद सलीम गोंडल का कहना है कि विस्फोट एक रिक्शाचालक द्वारा विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार देने के कारण हुआ। माना जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार विस्फोटक सामग्री लेकर जा रहा था, जिसमें विस्फोट हुआ। वहीं, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि बम एक बैग में रखा हुआ था, जिसमें रिमोट से विस्फोट किया गया। सीपीओ ने बम निरोधक दस्ता और पुलिस दोनों दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है। इस विस्फोट में पांच रिक्शा, एक कार, दो मोटरसाइकिल और दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, अभी तक किसी भी आतंकवादी गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने घटना की निंदा करते हुए अस्पताल प्रशासन को घायलों को उचित सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश