1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल में आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत

काबुल में आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 25, 2016 01:44 pm IST,  Updated : May 25, 2016 01:44 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने बताया है कि काबुल में एक आत्मघाती बम हमलावर ने अदालत के कर्मचारियों को ले जा रहे एक वाहन पर हमला बोल दिया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो

Kabul- India TV Hindi
Kabul

काबुल: अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने बताया है कि काबुल में एक आत्मघाती बम हमलावर ने अदालत के कर्मचारियों को ले जा रहे एक वाहन पर हमला बोल दिया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।

हमलावर ने अपने शरीर से बंधे विस्फोटकों से खुद को उड़ा दिया

गृहमंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने कहा कि आज अफगान राजधानी में पैदल आए हमलावर ने वाहन के पास जाकर अपने शरीर पर बांधे विस्फोटकों से खुद को उड़ा लिया। उन्होंने कहा कि विस्फोट शहर के पश्चिमी हिस्से में सुबह के व्यस्ततम समय पर हुआ। इसमें चार लोग घायल भी हो गए। घायलों में अदालत के कर्मचारी और नागरिक दोनों शामिल हैं।

आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली

किसी ने भी अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। काबुल पर पिछला बड़ा हमला 19 अप्रैल को हुआ था। तब एक भीषण विस्फोट में 64 लोग मारे गए थे और सैंकड़ों लोग घायल हो गए थे। यह हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब तालिबान ने शनिवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में मुल्ला अख्तर मंसूर के मारे जाने के बाद नए नेता का चयन किए जाने की घोषणा कर दी है। तालिबान ने अपने पूर्व नेता मुल्ला अख्तर मंसूर के एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने की पुष्टि करने के बाद आज घोषणा की थी कि आतंकवादी समूह ने हैबतुल्ला अखुंदजादा को अपना नया नेता नियुक्त किया है। अखुंदजादा को रसूखदार धार्मिक नेता माना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश