1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया: बम विस्फोटों में 148 से अधिक लोगों की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

सीरिया: बम विस्फोटों में 148 से अधिक लोगों की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 23, 2016 08:41 pm IST,  Updated : May 23, 2016 10:41 pm IST

सीरिया में सरकार के प्रभाव वाले दो इलाकों में आज हुए बम विस्फोटों में कम से कम 148 लोग मारे गए।

syria- India TV Hindi
syria

बेरूत: सीरिया में सरकार के प्रभाव वाले दो इलाकों में आज हुए बम विस्फोटों में कम से कम 148 लोग मारे गए। इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।

ऑब्जर्वेटरी के प्रमुख रामी अब्दुल रहमान ने कहा बिना संदेह ये सबसे जानलेवा हमले हैं। दोनों शहरों में सोमवार सुबह लगभग एक साथ सात जगह पर बम विस्फोट हुए। आईएस ने अपनी समाचार एजेंसी अमाक के जरिए बयान जारी कर कहा कि आईएस के लड़ाकों ने हमलों को अंजाम दिया है।

ऑब्जर्वेटरी और स्टेट मीडिया के अनुसार जाबलेह में हुए 4 बम धमाकों में से एक जाबलेह के एक अस्पताल में हुआ जबकि दूसरा बस स्टेशन के पास हुआ। तारतूस में हुए बम धमाकों में भी बस स्टेशन को निशाना बनाया गया था। जाबलेह अस्पताल में काम करने वाले यूनस हसन ने कहा कि उन्होंने अस्पताल के नजदीक बने बस स्टेशन पर धमाके की आवाज सुनी और जैसे ही वह वहां गए उसके तुरंत बाद ही अस्पताल में भी धमाका हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश