1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरियाई सरकार के सुरक्षा बलों ने 100 विद्रोही मार गिराए

सीरियाई सरकार के सुरक्षा बलों ने 100 विद्रोही मार गिराए

 Written By: IANS
 Published : Jul 04, 2015 07:15 am IST,  Updated : Jul 04, 2015 07:27 am IST

दमिश्क: सीरियाई सरकार के सुरक्षा बलों ने उत्तरी अलेप्पो शहर में 100 विद्रोहियों को मार गिराया। पिछले 24 घंटे के दौरान संघर्ष तेज हो गया है। सीरियाई सैनिकों ने अलेप्पो के विभिन्न इलाके में अलग-अलग

सीरियाई सरकार के...- India TV Hindi
सीरियाई सरकार के सुरक्षा बलों ने 100 विद्रोही मार गिराए

दमिश्क: सीरियाई सरकार के सुरक्षा बलों ने उत्तरी अलेप्पो शहर में 100 विद्रोहियों को मार गिराया। पिछले 24 घंटे के दौरान संघर्ष तेज हो गया है। सीरियाई सैनिकों ने अलेप्पो के विभिन्न इलाके में अलग-अलग संघर्ष में विद्रोहियों को मार गिराया है। विद्रोहियों के वाहन भी इस दौरान नष्ट हुए हैं।

इधर, सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्युमन राइट्स (एसओएचआर) ने कहा कि विद्रोहियों ने अलेप्पों में सरकार के नियंत्रण वाले इलाके में 400 मोर्टार दागे, जहां पिछले 24 घंटे के दौरान चार लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए।

एसओएचआर ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों की संख्या ज्यादा होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ब्रिटेन स्थित समूह ने कहा कि सबसे हिंसक संघर्ष जमियत अल-जाहरा जिले और अलेप्पो को पुराने इलाके में हुए।

अब तक, पांच विद्रोही संघर्ष में मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को अलकायदा से जुड़े नुसरा फ्रंट और अन्य जिहादी समूह सहित 13 आतंकवादी संगठनों ने सरकार नियंत्रित अलेप्पो के इलाके में अभियान चलाने के लिए संयुक्त अभियान कक्ष स्थापित करने की घोषणा की थी।

कभी सीरिया का आर्थिक केंद्र रहा अलेप्पो इन दिनों सीरिया सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के संघर्ष के बीच फंसा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश