1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यौन शोषण के बाद हिंदू लड़के की हत्या

यौन शोषण के बाद हिंदू लड़के की हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2016 12:07 pm IST,  Updated : May 09, 2016 12:08 pm IST

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में यौन उत्पीड़न के बाद कथित तौर पर एक हिंदू लड़के की हत्या कर दी गई।

murder- India TV Hindi
murder

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में यौन उत्पीड़न के बाद कथित तौर पर एक हिंदू लड़के की हत्या कर दी गई। घटना की जांच की मांग को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। बीते 13 अप्रैल को हैदराबाद के एक क्लब के भीतर स्थित स्विमिंग पूल में एक हिंदू चिकित्सक के बेटे का शव मिला था।

परिवार के लोगों का आरोप है कि बच्चे को जानबूझकर स्विमिंग पूल में फेंका गया ताकि यौन उत्पीड़न और हत्या पर परदा डाला जा सके। समाचार पत्र ‘डॉन’ के अनुसार बच्चे के पिता चेतन कुमार ने कहा कि क्लब के भीतर कड़ी सुरक्षा के बावजूद उनका बेटा एक घंटे से अधिक समय से लापता था। बाद में उनके बेटे का शव स्विमिंग पूल में तैरता मिला और उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे।

कुमार ने कहा कि बार बार आग्रह किए जाने के बावजूद क्लब प्रशासन सीसीटीवी फुटेज नहीं दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सिंध सरकार से मांग की है कि वह इस लड़के की कथित हत्या की जांच कराए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश