1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में प्राकृतिक आपदा से मई में 113 मौतें

चीन में प्राकृतिक आपदा से मई में 113 मौतें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2016 10:09 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 10:09 pm IST

चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में मई महीने में प्राकृतिक आपदा के कारण 113 लोगों की मौत हुई, 12 लापता हुए।

china- India TV Hindi
china

बीजिंग: चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में मई महीने में प्राकृतिक आपदा के कारण 113 लोगों की मौत हुई, 12 लापता हुए जबकि लाखों लोगों के जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा। नागरिक मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि आपदा में बाढ़, आंधी, सूखा, भूकंप, ठंड, बर्फबारी तथा जंगल में आग जैसी घटनाएं शामिल हैं।

प्राकृतिक आपदाओं के कारण लगभग 17 अरब युआन (लगभग 2.6 अरब डॉलर) का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ। लगभग 271,000 लोगों को दूसरे जगह पर शरण लेनी पड़ी, जबकि लगभग 133,000 लोगों को आपात सहायता की जरूरत पड़ी। बयान में कहा गया कि आपदा में 221,000 मकान क्षतिग्रस्त हो गए, लगभग 15,000 मकान नष्ट हो गए तथा 16.7 लाख हेक्टेयर खेत में लगी फसल बर्बाद हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश