1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में 13 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान में 13 आतंकवादी मारे गए

 Written By: IANS
 Published : Apr 13, 2015 05:54 pm IST,  Updated : Apr 13, 2015 06:41 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान सोमवार को 13 आतंकवादियों को मार गिराया। समाचार पत्र 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रंटियर कॉर्प्स के जवानों और खुफिया एजेंसियों ने

- India TV Hindi

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान सोमवार को 13 आतंकवादियों को मार गिराया। समाचार पत्र 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रंटियर कॉर्प्स के जवानों और खुफिया एजेंसियों ने कैच जिले के तुर्बत इलाके के पास आतंकवादियों के ठिकानों पर छापेमारी की।

सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों में शनिवार के हत्याकांड के अपराधी भी शामिल थे। इस हमले में बंदूकधारियों ने शनिवार तड़के तुर्बत के पास मजदूरों के शिविर पर हमला कर दिया था, जिसमें 20 मजदूरों की जान चली गई थी।

मजदूर सिंध और पंजाब से ताल्लुक रखते थे। वे एक निजी निर्माण कंपनी के लिए काम कर रहे थे और एक पुल बना रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश