1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 135 लोग हिरासत में लिए गए: कराची बस हमला

135 लोग हिरासत में लिए गए: कराची बस हमला

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 12:59 pm IST,  Updated : May 15, 2015 12:59 pm IST

इस्लामाबाद: कराची में एक बस पर हुए सशस्त्र हमले के मामले में 135 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस हमले में 46 लोग मारे गए थे। 'जियो न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान

135 लोग हिरासत में लिए...- India TV Hindi
135 लोग हिरासत में लिए गए: कराची बस हमला

इस्लामाबाद: कराची में एक बस पर हुए सशस्त्र हमले के मामले में 135 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस हमले में 46 लोग मारे गए थे। 'जियो न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान रेंजर्स और पुलिस ने गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक छापेमारी की। हिरासत में लिए गए लोगों में से एक राजनैतिक पार्टी की एक इकाई का प्रभारी है।

गिरफ्तार किए गए लोगों को पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

बंदूकधारियों ने बुधवार को शिया इस्माइली समुदाय के लोगों से भरी बस पर अंधाधुंध गोली बारी की थी, जिसमें कम से कम 46 लोग मारे गए थे।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस हमले को कायरतापूर्ण करार दिया है और कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश