जिनेवा: अमेरिका और अन्य 11 पश्चिमी देशों ने चीन में मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति की आलोचना की है और कहा है कि कानूनी दायरे से हट कर की जाने वाली कार्रवाई अस्वीकार्य है। चीन में प्रतिबंधित पुस्तकों के प्रकाशकों से जुड़े पांच लोगों के लापता हो जाने की घटना के बीच संयुक्तराष्ट्र मानवाधिकार परिषद में यह बात कही गयी है।
ये पांचो हांककांग के निवासी थे। इन पांच में एक व्यक्ति स्वीडन का नागरिक है जो थाइलैंड से गायब हुआ था। वह वहां अपने अवकाशकालीन ठिकाने से गायब हो गया था। वह बाद में चीन के एक सरकारी चैनल पर रोते हुए दिखा और कहा कि उसने नशे में गाड़ी चलाने के 12 साल पुराने एक मामले में आत्मसपर्मण किया है। पश्चिमी देशों ने चीन में देशी विदेशी नागरिकों के रहस्मय रूप से गायब होेने और फिर उनकी दबावपूर्ण वापसी की घटनाओं की निंदा की है।