1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में हवाई हमले में 15 आतंकवादी ढेर

अफगानिस्तान में हवाई हमले में 15 आतंकवादी ढेर

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2015 01:54 pm IST,  Updated : Oct 03, 2015 10:34 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान के कुंदुज शहर के एक अस्पताल में छिपे कम से कम 15 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। कुंदुज पुलिस प्रवक्ता सैयद सरवर हुसैनी ने कहा, "सुरक्षाबलों ने शनिवार को तालिबान आतंकवादियों को

अफगानिस्तान में हवाई...- India TV Hindi
अफगानिस्तान में हवाई हमले में 15 आतंकवादी ढेर

काबुल: अफगानिस्तान के कुंदुज शहर के एक अस्पताल में छिपे कम से कम 15 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। कुंदुज पुलिस प्रवक्ता सैयद सरवर हुसैनी ने कहा, "सुरक्षाबलों ने शनिवार को तालिबान आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 15 आतंकवादियों को मार गिराया। ये आतंकवादी इसी अस्पताल में छिपे हुए थे।" उन्होंने यह भी कहा कि इन हमलों में अस्पताल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हुसैनी ने इन हवाई हमलों में अस्पताल के तीन चिकित्सकों के मरने की खबरों को खारिज कर दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "इन हवाई हमलों में अस्पताल के किसी चिकित्सक, मरीज या नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा है।" वहीं, अस्पताल प्रशासन ने शनिवार को कहा कि हवाई हमलों में अस्पताल के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और अस्पताल के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है। तालिबान के लड़ाकों ने सोमवार को काबुल से लगभग 250 किलोमीटर दूर कुंदुज के कुछ हिस्सों पर कब्जा जमा लिया। सुरक्षाबलों ने गुरुवार को जवाबी कार्रवाई शुरू की। हुसैनी के मुताबिक, अभी तक सैकड़ों तालिबान आतंकवादियों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शनिवार से तालिबान के 65 लड़ाकों को मारा जा चुका है और कुंदुज में आतंकवाद के खिलाफ अभियान अब भी जारी है। हालांकि, तालिबन के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिदीन ने एक अज्ञात स्थान से टेलीफोन के जरिए बताया कि इन हवाई हमलों में मरने वाले सभी लोग अस्पताल के कर्मचारी और मरीज हैं। वहीं, पुलिस ने इस दावे को निराधार बताया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश