1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: गैस पाइपलाइन से टकराई वैन, जिंदा जल गए 16 यात्री

पाकिस्तान: गैस पाइपलाइन से टकराई वैन, जिंदा जल गए 16 यात्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 30, 2017 03:56 pm IST,  Updated : Jul 30, 2017 03:56 pm IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में गैस पाइपलाइन से वैन के टकरा जाने के कारण महिलाओं और बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई।

Via Google Maps- India TV Hindi
Via Google Maps

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में गैस पाइपलाइन से वैन के टकरा जाने के कारण महिलाओं और बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि यात्री वैन रावलपिंडी से पेशावर जा रही थी और सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई और फिर उसकी इलाके में एक गैस पाइपलाइन से टक्कर हो गई। खबर में कहा गया है कि आग लगने से सभी 16 यात्री जिंदा जल गए। बचाव अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों के शव इतनी बुरी तरह जल गए कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल था। यहां तक कि DNA जांच से भी उनकी पहचान करन पाना कठिन हो सकता है।

घटना के बाद पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे पर दुख प्रकट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ संबंधित प्रशासन से रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश