1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में नौका डूबने से 17 लोगों की मौत

बांग्लादेश में नौका डूबने से 17 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 05, 2020 08:10 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 08:10 pm IST

बांग्लादेश के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार को मदरसा के छात्रों और शिक्षकों सहित करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक नौका के डूबने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी।

17 killed as boat capsizes in Bangladesh- India TV Hindi
17 killed as boat capsizes in Bangladesh Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

ढाका। बांग्लादेश के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार को मदरसा के छात्रों और शिक्षकों सहित करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक नौका के डूबने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी। 'ढाका ट्रिब्यून' के मुताबिक नेत्रोकोना जिला के मदान उपजिला में यह घटना हुई। मदरसा के छात्र और शिक्षकों समेत कुल 48 लोग मेमेनसिंह में नौका पर सवार हुए थे। 

मदान उपजिला के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 17 शव निकाले गए हैं और 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक यात्री का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बांग्लादेश में आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

नौका के संचालन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, लापरवाही से परिचालन के कारण अक्सर इस तरह के हादसे होते हैं। अधिकतर मामलों में पाया जाता है कि नौका पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। जून में राजधानी ढाका के पास एक नौका के डूब जाने से 32 लोगों की मौत हो गयी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश