1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यमन: सऊदी अरब के हमले में 18 नागरिकों की मौत

यमन: सऊदी अरब के हमले में 18 नागरिकों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Apr 28, 2015 10:44 am IST,  Updated : Apr 28, 2015 01:20 pm IST

साना: यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में 18 निदोर्ष आम नागरिकों की उस समय मौत हो गई जब सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने गलती से एक रिहायशी इलाके में हवाई हमला

सऊदी अरब के हमले में 18...- India TV Hindi
सऊदी अरब के हमले में 18 नागरिकों की मौत

साना: यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में 18 निदोर्ष आम नागरिकों की उस समय मौत हो गई जब सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने गलती से एक रिहायशी इलाके में हवाई हमला कर दिया। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। अदन में कार्यरत एक सरकारी अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया,

"सऊदी अरब के नेतृत्व वाले लड़ाकू विमानों ने क्रेटर जिले के अदन शहर में गलती से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए। हमले में कई मकान भी तबाह हुए।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से जानकारी दी, "शरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब द्वारा किए गए हवाई हमलों में 18 आम नागरिकों की मौत हुई और 47 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।"

स्थानीय लोगों ने बताया कि घनी आबादी वाले इलाके में तेज धमाका हुआ, जिससे कई इमारतें धराशायी हो गईं, जिनमें कई के मकान थे और लोग वहां रहते थे।

यमन के राष्ट्रपति अब्द-रब्बु मंसूर हादी समर्थक सेना के कमांडर ने बताया कि सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों का निशाना क्रेटर जिले में स्थित हौती विद्रोहियों के हथियारबंद ट्रक थे, लेकिन दुर्भाग्य से निशाना चूक गया और रिहायशी इलाका तबाह हो गया।

शिया हौती समूह द्वारा नियंत्रित यमन की आधिकारिक समाचार एजेंसी साबा ने सोमवार को घोषणा की कि यमन में 26 मार्च से शुरू किए गए सऊदी अरब के नेतृत्व वाली सेना के हवाई हमलों में अब तक 3,512 आम नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें से 492 बच्चे थे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हमलों में 6,189 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 978 बच्चे और 713 महिलाएं हैं। 95,000 परिवार बेघर भी हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश