1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के एक होटल में आग लगने से 18 लोगों की मौत, देखें वीडियो

चीन के एक होटल में आग लगने से 18 लोगों की मौत, देखें वीडियो

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 25, 2018 02:02 pm IST,  Updated : Aug 25, 2018 02:02 pm IST

पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत में एक होटल में आग लगने से आज कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।

चीन, होटल में आग, 18 लोगों की मौत - India TV Hindi
चीन के एक होटल में आग लगने से 18 लोगों की मौत  Image Source : एपी

बीजिंग: पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत में एक होटल में आग लगने से शनिवार को कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार, शहर के सोंगबेई जिले में बेइलोंग हॉट स्प्रिंग लेजर होटल में तड़के 4:36 बजे आग लगी और सुबह 7:50 बजे उस पर काबू पाया गया।

खबर में बताया गया है कि तलाश के दौरान दमकलकर्मियों ने दो बार इलाके को साफ किया और घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया। आपात प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव और जांच में हरसंभव प्रयासों का अनुरोध किया और एक कार्य दल को घटनास्थल पर भेजा। खबर में बताया गया है कि बचाव कार्य चल रहा है। आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश