1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में बस पर आतंकी हमला, 19 की मौत

पाकिस्तान में बस पर आतंकी हमला, 19 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2015 10:01 am IST,  Updated : May 30, 2015 10:03 am IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्वेटा में दो बंदूकधारियों ने बस पर हमला किया जिसमें 19 यात्रियों की मौत हो गई है और 25 लोगों को बंधक बनाया गया है। बंधकों को पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी

पाकिस्तान में बस पर...- India TV Hindi
पाकिस्तान में बस पर आतंकी हमला, 19 की मौत

नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्वेटा में दो बंदूकधारियों ने बस पर हमला किया जिसमें 19 यात्रियों की मौत हो गई है और 25 लोगों को बंधक बनाया गया है। बंधकों को पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में ब्लूचिस्तान की पहाड़ियों के बीच रखा गया है।

बलूचिस्तान के गृहमंत्री सरफराज बुगती के मुताबिक बंदूकधारियों ने दो बसों को हाइजैक किया और फिर कुछ लोगों को गोली मार दी। जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया उस जगह को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और आतंकवादियो के कब्जे में बंधक बनाए गए लोगो को छुड़ाने की कोशिश जारी है।

एक मंत्री ने समाचार एजेंसी रायटर्स को बताया है कि हमलावरों ने सेना की वर्दी पहनी हुई थी।

 

ख़बरों के अनुसार हमले की जानकारी के मिलते ही सेना वहा पहुंच गई है और बंदूकधारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश