1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मलेशिया भूकंप में 19 पर्वतारोहियों की मौत

मलेशिया भूकंप में 19 पर्वतारोहियों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jun 06, 2015 06:16 pm IST,  Updated : Jun 06, 2015 06:16 pm IST

कुआलालंपुर: मलेशिया के पर्यटन मंत्री मजीदी मंजुन ने शनिवार को कहा कि माउंट किनबालू से पर्वतारोहियों के 17 शवों बरामद किए गए हैं। इस तरह शनिवार तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई

मलेशिया भूकंप:  19...- India TV Hindi
मलेशिया भूकंप: 19 पर्वतारोहियों की मौत

कुआलालंपुर: मलेशिया के पर्यटन मंत्री मजीदी मंजुन ने शनिवार को कहा कि माउंट किनबालू से पर्वतारोहियों के 17 शवों बरामद किए गए हैं। इस तरह शनिवार तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। शुक्रवार को सुबह 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था।

समाचार पत्र मलेशियन स्टार के मुताबिक, खोज और बचाव अधिकारियों ने कहा कि उन्हें और शव मिलने की संभावना नहीं है, क्योंकि सभी लापता पर्वतारोहियों का पता लगाया जा चुका है।

मलेशियाई मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप के झटके माउंट किनबालू के पास रानाउ जिले से 16 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में महसूस किए गए। झटके पूरे साबाह राज्य में महसूस किए गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सिंगापुर के 12 वर्षीय छात्र और 30 वर्षीय स्थानीय पर्वतारोही का शव पहले ही निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

शवों की पहचान के लिए पुलिस ने एक फोरेंसिक टीम तैयार रखी है।

भूकंप के झटकों से 4,095 मीटर ऊंचे माउंट किनबालू पर भूस्खलन हुआ। माउंट किनबालू मलेशिया की सबसे ऊंची चोटी है।

माउंट किनबालू पर फंसे पर्वतारोहियों द्वाार ऑनलाइन पोस्ट की गई तस्वीरों के मुताबिक, इस प्रसिद्ध पर्वत के कई हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश