1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में भीषण आग की चपेट में आने से 19 लोगों की मौत, 8 जख्मी

चीन में भीषण आग की चपेट में आने से 19 लोगों की मौत, 8 जख्मी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 19, 2017 12:28 pm IST,  Updated : Nov 19, 2017 12:28 pm IST

चीन में बीजिंग के दक्षिणी दाशिंग जिले में भीषण आग से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है और आठ अन्य जख्मी हो गए।

 19 people killed 8 wounded in gruesome devastation in China- India TV Hindi
19 people killed 8 wounded in gruesome devastation in China

बीजिंग: चीन में बीजिंग के दक्षिणी दाशिंग जिले में भीषण आग से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है और आठ अन्य जख्मी हो गए। शिन्जिआन गांव में एक घर से कल शाम करीब सवा छह (स्थानीय समय) बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद अधिकारियों ने दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा। (जिम्बाब्वे: रॉबर्ट मुगाबे पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ा सकती है सेना)

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय समयानुसार रात करीब नौ बजे आग पर काबू पा लिया गया। इसने कहा कि आग में 19 लोगों की मौत की मौत हो गई और आठ अन्य जख्मी हो गए हैं।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना की जांच के लिए दल गठित किया जाएगा। संदिग्ध पुलिस हिरासत में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश