1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अलेप्पो पर सीरियाई हमले में 20 नागिरकों की मौत

अलेप्पो पर सीरियाई हमले में 20 नागिरकों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 28, 2016 11:19 am IST,  Updated : Apr 28, 2016 11:27 am IST

सीरिया के अलेप्पो शहर में एक अस्पताल में किए गए हमले में 20 नागरिको की मौत हो गई है।

syria
- India TV Hindi
syria

अलेप्पो: सीरिया के अलेप्पो शहर में एक अस्पताल में किए गए हमले में 20 नागरिको की मौत हो गई है। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने इस बात की पुष्टि की है। स्वयंसेवकों ने बताया कि पूर्वी अलेप्पो में अल सुक्कारी के निकट अल कुद्स अस्पताल और एक निकटवर्ती रिहाइशी इमारत को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में एक दंत चिकित्सक और दो बच्चों समेत एक परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं।

घटनास्थल पर मौजूद एएफपी के एक संवाददाता ने बताया कि मारे गए लोगों में एक चिकित्सक भी शामिल है जो अलेप्पो के विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी निकटवर्ती इलाकों में एकमात्र बाल चिकित्सक था। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स समूह ने पुष्टि की कि ‘शासन के विमानों’ ने छापे मारे थे और उसने बताया कि मारे गए लोगों में अस्पताल के दो सुरक्षाकर्मी और एक चिकित्सक शामिल है। एएफपी की एक वीडियो फुटेज में बुरी तरह क्षतिग्रस्त अस्पताल, पीड़ितों को एम्बुलेंस के जरिए ले जा रहे राहत कर्मियों और एक बच्चे को पकड़े रो रहे एक व्यक्ति की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।

एएफपी के संवाददाता ने बताया कि बचावकर्मी मलबे में फंसे पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं। सीरियन ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, एक अन्य घटना में कल अलेप्पो के पश्चिमी हिस्सों में 11 लोग मारे गए थे। व्हाइट हेलमेट्स के अनुसार, इससे पहले दिन में पूर्वी अलेप्पो में दो निकटवर्ती स्थानों पर पांच नागरिक मारे गए। एएफपी के एक संवाददाता ने बताया कि शासन के विमान ने एक इलाके को बैरेल बमों और दूसरे इलाके को मिसाइल से निशाना बनाया।

27 फरवरी को संघर्ष विराम लागू होने के कारण हिंसा में कमी आने के बाद हाल के दिनों में हिंसात्मक घटनाएं बढ़ी हैं और शुक्रवार से हुए हवाई, बम और रॉकेट हमलों में 100 से अधिक नागरिकों के मारे जाने की सूचना है। किसी समय वाणिज्यिक केंद्र रहा पश्चिमोत्तर अलेप्पो 2012 से पूर्व में विद्रोहियों के कब्जे और पश्चिम में सरकारी बलों के बीच विभाजित हो गया है। 2011 में पैदा हुए संघर्ष के बाद से सीरिया में 2,70,000 से अधिक लोगों की मौत हुर्ह है और लाखों लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश