1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया में दारा के निकट बैरल बम विस्फोटों में 21 लोगों की मौत : निगरानी समूह

सीरिया में दारा के निकट बैरल बम विस्फोटों में 21 लोगों की मौत : निगरानी समूह

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2015 11:10 am IST,  Updated : Sep 18, 2015 11:10 am IST

बेरूत: सीरिया में दारा शहर के निकट विद्रोहियों के कब्जे वाले एक कस्बे में सरकार के हेलीकॉप्टरों द्वारा किए गए बैरल बम हमलों में कम से कम 21 नागरिक मारे गए हैं। सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर

सीरिया में  बम...- India TV Hindi
सीरिया में बम विस्फोटों में 21 लोगों की मौत

बेरूत: सीरिया में दारा शहर के निकट विद्रोहियों के कब्जे वाले एक कस्बे में सरकार के हेलीकॉप्टरों द्वारा किए गए बैरल बम हमलों में कम से कम 21 नागरिक मारे गए हैं। सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि सरकारी हेलीकॉप्टरों ने कल दारा प्रांत के बुसरा- अल- शाम के आसपास बैरल बम गिराए जिससे दो बच्चों और चार महिलाओं समेत कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।

इससे पहले आब्जर्वेटरी के प्रमुख रामी अब्दुल रहमान ने कहा था कि हमलों में दक्षिणी सीरिया के कस्बे में 17 लोगों की मौत हो गई है। विद्रोही समूहों ने प्राचीन कस्बे बुसरा-अल-शाम पर गत मार्च में पूरी तरह कब्जा कर लिया था। इस कस्बे में सुन्नी और शिया दोनों मुसलमान रहते हैं। यह उस प्रांत में सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के वफादार बलों के लिए एक बड़ा झटका था जहां प्रदर्शनकारियों ने पहली बार मार्च 2011 में राष्ट्रपति के शासन के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके बाद से असद और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्षों में 2,40,000 लोग मारे गए हैं और लाखों लोगों को अपने घर छोड़कर जाने पर मजबूर होना पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश