1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: बाढ़ से 22 मरे, 200000 बेघर

चीन: बाढ़ से 22 मरे, 200000 बेघर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 21, 2016 07:18 am IST,  Updated : Jun 21, 2016 07:18 am IST

दक्षिण चीन में बीते शनिवार से हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और हुए भूस्खलन में 22 लोगों की मौत हो गई है।

flood- India TV Hindi
flood

बीजिंग: दक्षिण चीन में बीते शनिवार से हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और हुए भूस्खलन में 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1,97,000 लोग बेघर हो गए हैं। नागरिक मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह नौ बजे तक सात प्रांतों के 37 लाख लोग, जिसमें हुबेई और सिचुआन प्रांत, तथा चांगगोंग नगरपालिका क्षेत्र शामिल है, इसकी चपेट में आए हैं और अब भी 20 लोग लापता हैं।

मंत्रालय ने कहा कि बाढ़ की चपेट में आकर 2,400 से ज्यादा घर नष्ट हो गए हैं और 20,900 एकड़ में लगी फसल चौपट हो गई है। बाढ़ के कारण लगभग 40.79 करोड़ डॉलर का प्रत्यक्ष नुकसान हुआ है।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है तथा उत्तर पश्चिम चीन के शिनजियांग उइगर स्वायत्तशासी क्षेत्र में 13,000 लोग बेघर हो गए हैं। इस क्षेत्र में 16 जून से 19 जून तक काफी खराब मौसम रहा। एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश