बेरूत : पूर्वी सीरिया में IS के कब्जे वाले शहर के एक बाजार पर प्रशासन के हवाई हमलों में आठ बच्चों सहित कम से कम 23 नागरिक मारे गए । एक निगरानी समूह ने यह जानकारी दी है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि सरकार की सेना के विमान ने मायादीन में एक बाजार पर कम से कम दो मिसाइलें दागी, जिसमें आठ बच्चों और पांच महिलाओं सहित 23 नागरिक मारे गए।
उन्होंने कहा कि कल मायादीन पर हुए हमले में 50 अन्य जख्मी गए। यह स्थान सीरिया के तेल समृद्ध दीर एजज़ार प्रांत में हैं, जिस पर इस्लामिक स्टेट के जिहादियों का कब्जा है। समूह ने पहले मरने वालों की संख्या 15 बताई थी। ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि हवाई हमलों में कफ्रबताना शहर में भी चार नागरिक मारे गए हैं। यह दमिश्क के पास विद्रोहियों के गढ़ पूर्वी गौता का एक शहर है। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना के मुताबिक, दो लोग राजधानी के अंदर भी मारे गए हैं जब विपक्षी लड़कों ने जिले में गोलाबारी की थी।