1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किए गए बम धमाके में 23 की मौत

शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किए गए बम धमाके में 23 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2016 08:27 pm IST,  Updated : Apr 30, 2016 08:27 pm IST

हाल ही में शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किए गए कार बम धमाके में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई।

iraq- India TV Hindi
iraq

बगदाद: हाल ही में शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किए गए कार बम धमाके में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। वहीं सैकड़ों लोगों ने सुधारों को लेकर शनिवार को इसके खिलाफ प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर संसद ने कैबिनेट में फेरबदल का एक और प्रयास किया। इराक में प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी की ओर से सरकार परिवर्तन के प्रयासों को लेकर कई राजनीतिक उठापटक होती रही है।

वॉशिंगटन और संयुक्त राष्ट्र दोनों ने चेतावनी दी है कि यह संकट इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ लड़ाई से ध्यान भटका सकता है जो नागरिकों के खिलाफ लगातार बमबारी करता है। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी बगदाद में इमाम मूसा कादिम की दरगाह की तरफ जा रहे श्रद्धालुओं पर नहरावान इलाके में कार बम से हमला हुआ। इसमें कम से कम 38 लोग जख्मी भी हुए हैं।

ISIS ने हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि एक आत्मघाती बम हमलावर ने इसे अंजाम दिया जिसने तीन टन विस्फोटकों से लदे वाहन में विस्फोट कर दिया। ISIS इराक के बहुसंख्यक शिया समुदाय को विधर्मी मानता है। शिया इस्लाम के 12 इमामों में सातवें इमाम कादिम का 799 ईस्वी में निधन हो गया था। हाल के दिनों में तीर्थयात्रा एक बड़ा कार्यक्रम बन गया है जिस दौरान इराक की राजधानी में कई दिनों तक जाम की स्थिति बन जाती है। जिहादियों का पश्चिम इराक के बड़े हिस्से पर अब भी नियंत्रण है और वे सरकार नियंत्रित इलाकों में अब भी नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ अकसर हमला करते हैं। पिछले वर्ष भी तीर्थयात्रा के दौरान हुए हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी। हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश