1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: एक्सप्रेस वे से बस का टायर उतरने के कारण 26 की मौत

चीन: एक्सप्रेस वे से बस का टायर उतरने के कारण 26 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2016 10:53 am IST,  Updated : Jul 02, 2016 10:54 am IST

उत्तरी चीन के तिनजिन शहर में पंक्चर होने के कारण एक बस टायर एक्सप्रेस वे से उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई।

demo pic- India TV Hindi
demo pic

बीजिंग: उत्तरी चीन के तिनजिन शहर में पंक्चर होने के कारण एक बस टायर एक्सप्रेस वे से उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार को हुआ और बस तिनजिन-शियान एक्सप्रेस वे के बाओदी सेक्शन की रेलिंग को तोडकर खाई में गिर गई। बस में 30 लोग सवार थे। शहर की आपात सेवाओं के कार्यालय ने बताया कि वाहन का टायर पंक्चर हो जाने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया था।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक इस हादसे में बच गए चार लोगों में से टिकट विक्रेता और दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। यह बस उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत से उत्तरीपूर्वी लायोनिंग प्रांत के शेनयांग जा रही थी। इस तरह की घटनाएं पहले भी चीन में हुई है।

चीन में टूर बस जलकर खाक, 35 जिंदा जले, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल

चीन के हुनान प्रांत में एक टूर बस में आग लगने से 35 लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल थे। यिझांग काउंटी की सरकार की ओर से कहा गया कि बस में 55 लोग सवार थे। शुरुआत में बस में 56 लोगों के होने की बात कही गई थी। 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से चार को गंभीर चोटें आई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश