1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया में कार बम विस्फोटों में 26 लोगों की मौत

सीरिया में कार बम विस्फोटों में 26 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 05, 2015 01:23 pm IST,  Updated : Sep 05, 2015 01:23 pm IST

बेरूत: सीरिया के स्वीदा शहर में दोहरे कार बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। मरने वालों में द्रूस संप्रदाय का एक धर्मगुर भी शामिल है जिसे सीरिया के शासन

सीरिया में कार बम...- India TV Hindi
सीरिया में कार बम विस्फोटों में 26 लोगों की मौत

बेरूत: सीरिया के स्वीदा शहर में दोहरे कार बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या 26 तक पहुंच गई है। मरने वालों में द्रूस संप्रदाय का एक धर्मगुर भी शामिल है जिसे सीरिया के शासन की आलोचना के लिए जाना जाता था। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कल कहा, स्वीदा के बाहर कार बम हमलों में मरने वालों की संख्या 26 हो गई है । 50 अन्य लोग घायल हुए हैं।

रहमान ने पहले कहा था कि शेख वाहिद अल बालूस हमले में उस समय मारे गए जब वह शहर के बाहरी इलाके में वाहन में सवार थे। बालूस अक्सर सीरियाई शासन और इस्लामवादियों...दोनों के खिलाफ खुलकर बोलते थे। दूसरा कार बम विस्फोट दाहर अल जाबाल में एक अस्पताल के नजदीक हुआ जहां घायलों को उपचार के लिए लाया गया था।

सीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी सना ने पूर्व में कहा था कि आठ लोग मारे गए हैं और 22 अन्य घायल हुए हैं। स्वीदा सीरिया के द्रूस अल्पसंख्यकों की बहुलता वाला क्षेत्र है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश