1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया : तेल टैंक में विस्फोट, 27 लोगों की मौत

सीरिया : तेल टैंक में विस्फोट, 27 लोगों की मौत

 Written By: IANS
 Published : May 31, 2015 11:14 pm IST,  Updated : May 31, 2015 11:16 pm IST

दमिश्कः सीरिया के उत्तरी हिस्से में रविवार को एक चिकित्सालय की छत पर रखी तेल के टैंक में हुए विस्फोट में 27 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। सीरिया के

सीरिया : तेल टैंक में...- India TV Hindi
सीरिया : तेल टैंक में विस्फोट, 27 लोगों की मौत

दमिश्कः सीरिया के उत्तरी हिस्से में रविवार को एक चिकित्सालय की छत पर रखी तेल के टैंक में हुए विस्फोट में 27 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। सीरिया के अधिकारिक टेलीविजन चैनल के मुताबिक, हसाका शहर में स्थित मायासैलून चिकित्सालय में विस्फोट के बाद आग लग गई। पीड़ितों में अधिकांश बच्चे थे, जो वहां टीका लगवाने के लिए लाए गए थे। घायलों में कई की हालत गंभीर है।

इस बीच सीरियाई मानवाधिकार निगरानी संस्था ने कहा है कि गैस सिलिंडर फटने से चिकित्सालय में आग लगी, जिसके बाद ऑक्सिजन के भी कई सिलिंडर फट गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश