1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका में बर्फीले तूफान ‘स्नोजिला’ से 29 मरे

अमेरिका में बर्फीले तूफान ‘स्नोजिला’ से 29 मरे

 Written By: IANS
 Published : Jan 25, 2016 07:32 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 07:35 pm IST

वाशिंगटन: पूर्वी अमेरिका में शुक्रवार से जारी बर्फीले तूफान में कम से कम 29 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कई इलाकों में रिकार्ड 91 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी हुई है। समाचार एजेंसी एफे

snow storm- India TV Hindi
snow storm

वाशिंगटन: पूर्वी अमेरिका में शुक्रवार से जारी बर्फीले तूफान में कम से कम 29 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कई इलाकों में रिकार्ड 91 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी हुई है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, तूफान में अधिकांश मौतें बर्फ से ढकीं सड़कों पर वाहन चलाने के दौरान हुई दुर्घटनाओं में हुईं। जबकि अन्य मौतें कार की निकासी पाइप बर्फ के कारण बंद हो जाने से कार्बन मोनोऑक्साइड के शरीर में जाने के कारण हुईं।

भारी मात्रा में बर्फ सड़कों एवं अन्य स्थानों पर जमा है। राजधानी वाशिंगटन अभी भी इसकी चपेट में है और आज भी यहां सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद रहे।  इस तूफान के कारण लगभग साढ़े आठ करोड़ लोग प्रभावित हुए। उन्हें सुरक्षा के लिहाज से घरों में रहने की सलाह दी गई थी।

न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में लगभग 26.8 इंच मोटी बर्फ की परत जम गई जो 1869 के बाद अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा बर्फबारी है। वाशिंगटन में भी 22 इंच से ज्यादा मोटी बर्फ की चादर बिछ गई। अन्य शहरों में रिकॉर्ड तोड़ने वाला हिमपात दर्ज किया गया।

ईस्ट कोस्ट के लाखों लोगों को सोमवार को सार्वजनिक परिवहन, सड़कों और हवाईअड्डों के बर्फीले तूफान द्वारा गंभीर रूप से प्रभावित होने की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। सरकारी कार्यालय और स्कूल वाशिंगटन डी.सी. में सोमवार को बंद रहे। अधिकारियों ने यहां आगाह किया है कि आवासीय इलाकों से बर्फ हटाने में कई दिन लगेंगे।

प्रशासन ने लोगों को कम से कम आवागमन की भी हिदायत दी है, और यह भी चेतावनी दी गई है कि मोटरवाहन यदि सड़क पर निकले तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश