काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू में कम तीव्रता के भूकंप का झाटका महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन भूकंप से लोग दहशत में आ गए और अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। (शांति रक्षा मिशन में भारत ने निर्णय प्रक्रिया में बड़ी भूमिका की मांग की)
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता काफी कम थी लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका झाटका काफी महसूस किया। भूकंप से अभी तक किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र से मिली सूचना के अनुसार तडके दो बज कर चार मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गयी। इसका केंद्र गंगाबू इलाके के उार में था।