1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में मोदी विरोधी पोस्टर लगाने के लिए 3 गिरफ्तार

बांग्लादेश में मोदी विरोधी पोस्टर लगाने के लिए 3 गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Jun 06, 2015 02:59 pm IST,  Updated : Jun 06, 2015 03:01 pm IST

ढाका: बांग्लादेश में पुलिस ने कट्टरपंथी हिज्ब उत-तहरीर पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे के विरोध में पोस्टर लगाने के लिए गिरफ्तार किया है। बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की रपट

मोदी विरोधी पोस्टर...- India TV Hindi
मोदी विरोधी पोस्टर लगाने के लिए 3 गिरफ्तार

ढाका: बांग्लादेश में पुलिस ने कट्टरपंथी हिज्ब उत-तहरीर पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे के विरोध में पोस्टर लगाने के लिए गिरफ्तार किया है।

बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की रपट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि चटगांव वेटर्नरी एंड एनिमल साइंस युनिवर्सिटी में पोस्टर लगाने के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा, "वे भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे और राज्य के खिलाफ पोस्टर लगा रहे थे। विद्यार्थियों ने उन्हें पकड़ लिया और उसके बाद पुलिस को उसकी सूचना दी।"

गिरफ्तार लोगों में इश्तियाक हुसैन (25) चटगांव अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का विद्यार्थी है, जबकि अहसान अली मिया (24) सरकारी कॉमर्स कॉलेज में पढ़ाई करता है।

अधिकारी ने कहा कि अब्दुल जवाद (22) ने इस वर्ष शहर के इस्फानिया पब्लिक स्कूल से उच्च माध्यमिक की परीक्षा पास की है।

अधिकारी ने कहा कि इन सभी के पास से कई सारे राज्य विरोधी पोस्टर बरामद हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश