बीजिंग: चीन की राजधानी बीजिंग में तीन सितंबर को आयोजित विजय दिवस समारोह में 30 राष्ट्रों के प्रमुख शामिल होंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन हाय चीन के विजय दिवस समारोह में शामिल हो रहे शीर्ष नेताओं में शामिल हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीन द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान के आक्रमण के खिलाफ अपनी जीत की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विजय दिवस मना रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर सैन्य परेड का भी आयोजन किया गया है।