1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में बस खाई में गिरी, 30 मरे

चीन में बस खाई में गिरी, 30 मरे

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2015 10:35 am IST,  Updated : May 16, 2015 10:35 am IST

बीजिंग: उत्तर-पश्चिम चीन के शांक्सी प्रांत में शुक्रवार दोपहर एक बस पलटकर एक खड्ड में गिर गई, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट

चीन में बस खाई में...- India TV Hindi
चीन में बस खाई में गिरी, 30 मरे

बीजिंग: उत्तर-पश्चिम चीन के शांक्सी प्रांत में शुक्रवार दोपहर एक बस पलटकर एक खड्ड में गिर गई, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, काउंटी के प्रचार कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि हादसा अपराह्न 3.27 बजे हुआ। 40 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस जीयायांग शहर के चुन्हुआ काउंटी में एक 30 मीटर गहरी खाई गिर गई।

25 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं पांच अन्य घायलों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

बस शांक्सी की राजधानी शिआन स्थित शिआंगबान ट्रेडिंग कंपनी से संबद्ध थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश