1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारी बारिश के कारण चीन में 31 लोगों की मौत

भारी बारिश के कारण चीन में 31 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 06, 2015 10:35 am IST,  Updated : Jun 06, 2015 10:37 am IST

बीजिंग: चीन के दक्षिण पश्चिम गुईझोउ प्रांत में बीते एक महीने में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 14.2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।

भारी बारिश के कारण चीन...- India TV Hindi
भारी बारिश के कारण चीन में 31 लोगों की मौत

बीजिंग: चीन के दक्षिण पश्चिम गुईझोउ प्रांत में बीते एक महीने में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 14.2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। अधिकारियों ने आज इस बात की जानकारी दी।

प्रांत के नागरिक मामलों के विभाग के मुताबिक, गुईझोउ प्रांत में 14 मई से हो रही मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन से 14.2 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 83,000 लोगों को वहां से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

विभाग ने बताया कि इसके कारण 1,100 घर तबाह हो गए और 56,600 हेक्टेयर खेतों को नुकसान पहुंचा, जिसके कारण 2.7 अरब युआन '4350 लाख डॉलर' की प्रत्यक्ष आर्थिक क्षति हुई।

स्थानीय अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में अन्य राहत सामग्रियों के साथ 2,050 तंबू और 11,000 रजाइयां भेजी हैं।

अगले दो दिनों में प्रांत में और अधिक बारिश की आशंका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश