1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में ज्वालामुखी की राख से 4 हवाई अड्डे बंद

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी की राख से 4 हवाई अड्डे बंद

 Written By: IANS
 Published : Jul 10, 2015 01:51 pm IST,  Updated : Jul 10, 2015 01:51 pm IST

जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में ज्वालामुखी विस्फोट से निकल रही राख के कारण शुक्रवार को देश के चार हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया। विमानन कंपनी गरुड़ा इंडोनेशिया के मुताबिक, बाली स्थित डेनपासर

इंडोनेशिया में...- India TV Hindi
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी की राख से 4 हवाई अड्डे बंद

जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में ज्वालामुखी विस्फोट से निकल रही राख के कारण शुक्रवार को देश के चार हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया। विमानन कंपनी गरुड़ा इंडोनेशिया के मुताबिक, बाली स्थित डेनपासर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और लोंबोक, जेंबर तथा बान्युवांगी स्थित तीन अन्य हवाई अड्डों को भी बंद कर दिया गया है।

विमानन कंपनी ने ट्वीट कर बताया, "इंडोनेशिया के जावा में माउंट रांग ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण बाली, लोंबोक, जेंबर और बान्युवांगी के हवाई अड्डों को बंद किया गया है। अन्य हवाई अड्डों का संचालन जारी रहेगा।"

माउंट रांग इंडोनेशिया के जावा द्वीप में सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी है। इसमें दो जून को विस्फोट हुआ, जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया जाने वाली अधिकांश विमानों को रद्द करना पड़ा। गरुड़ा इंडोनेशिया ने ट्वीट किया, "बाली, लोंबोक, जेंबर और बान्युवांगी के हवाई अड्डे रात 10 बजे तक या अगली सूचना तक बंद रहेंगे।"

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश