1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में हुए विस्फोट में 4 सैनिकों की मौत

पाकिस्तान में हुए विस्फोट में 4 सैनिकों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 15, 2017 02:45 pm IST,  Updated : Oct 15, 2017 02:45 pm IST

पाकिस्तान के उत्तरपश्चिमी कबायली इलाके कुर्रम एजेंसी में रविवार को सेना की एक जांच चौकी के पास हुए, विस्फोटों में चार सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

4 Soldiers dead in pakistan blast- India TV Hindi
4 Soldiers dead in pakistan blast

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तरपश्चिमी कबायली इलाके कुर्रम एजेंसी में रविवार को सेना की एक जांच चौकी के पास हुए, विस्फोटों में चार सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। (वर्जीनिया स्टेट विश्वविद्यालय में गोलीबारी, परिसर को बंद किया गया)

'डॉन' के मुताबिक, पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास स्थित अर्ध-स्वायत्त कुर्रम एजेंसी में जांच चौकी के पास कथित रूप से तीन बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुए। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों को ढूंढ़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी भी समूह या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह विस्फोट पाकिस्तानी सेना द्वारा एजेंसी में एक कनाडाई-अमेरिकी परिवार को तालिबान के चंगुल से छुड़ाने के महज कुछ दिनों बाद हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश