1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में मुठभेड़, 4 आतंकवादी ढेर

पाकिस्तान में मुठभेड़, 4 आतंकवादी ढेर

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2015 09:01 am IST,  Updated : Jun 29, 2015 09:07 am IST

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षा एजेंसियों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 4 आतंकवादी ढेर हो गए।  अधिकारियों ने एक बड़े आतंकवादी हमले को टालने का दावा किया है। पंजाब पुलिस की

पाकिस्तान में...- India TV Hindi
पाकिस्तान में मुठभेड़, 4 आतंकवादी ढेर

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सुरक्षा एजेंसियों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 4 आतंकवादी ढेर हो गए।  अधिकारियों ने एक बड़े आतंकवादी हमले को टालने का दावा किया है।

पंजाब पुलिस की एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर शेखूपुरा जिले की रचना टाउन खान कॉलोनी में खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर तड़के एक तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया सूचना मिली थी कि आतंकवादी यहां एक मकान में छुपे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जब पुलिस कमांडो ने मकान को घेर लिया तो अंदर छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए जबकि एक आतंकवादी ने विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी अैर सात अन्य लोग घायल हो गए।

प्रवक्ता ने कहा,  कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इन आतंकवादियों को मार कर प्रांत में एक बड़े आतंकवादी हमले को टाल दिया है।  घायलों को शेखूपुरा के एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से कुछ को लाहौर के एक अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दो आतंकवादियों को जीवित पकड़ लिया गया है और उन्हें पूछताछ के लिए एक गोपनीय स्थल पर ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास से तीन आत्मघाती जैकेट, एक रॉकेट लॉन्चर, पांच कलाशनिकोव, कई गोलियां और संवेदशनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों के नक्शे और अन्य सामान मिला है। आगे की जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश