1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में 40 भ्रष्ट अधिकारी बर्खास्त

पाकिस्तान में 40 भ्रष्ट अधिकारी बर्खास्त

 Written By: IANS
 Published : Aug 08, 2015 11:41 pm IST,  Updated : Aug 08, 2015 11:41 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उस सरकारी विभाग के कम से कम 40 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है, जिसने भारत में पकड़े गए एक आतंकवादी को पाकिस्तानी मानने से इंकार कर दिया था। इन अधिकारियों

पाकिस्तान में 40 भ्रष्ट...- India TV Hindi
पाकिस्तान में 40 भ्रष्ट अधिकारी बर्खास्त

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उस सरकारी विभाग के कम से कम 40 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है, जिसने भारत में पकड़े गए एक आतंकवादी को पाकिस्तानी मानने से इंकार कर दिया था। इन अधिकारियों को फर्जी पहचान पत्र जारी करने के लिए बर्खास्त किया गया है। बर्खास्त सभी अधिकारी राष्ट्रीय डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (एनएडीआरए) से संबद्ध रहे है।

जियो टीवी की रपट के अनुसार, बर्खास्त अधिकारियों में एक महानिदेशक, एक महाप्रबंधक, एक उप-महाप्रबंधक, एक खुफिया अधिकारी और प्रबंधक शमिल हैं।

ये सभी अधिकारी एनएडीआरए के कराची कार्यालय में कार्यरत थे और फर्जी कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान-पत्र जारी करने में कथित रूप से शमिल थे।

रपट में कहा गया है कि पद का दुरुपयोग करने के लिए चार महानिदेशकों की पदावनति भी कर दी गई है।

एनएडीआरए ने भारत के उधमपुर में पांच अगस्त को पकड़े गए आतंकवादी को पाकिस्तानी मानने से इंकार कर दिया था। संस्था ने कहा था कि उनके डेटा बेस में उसका नाम शमिल नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश