1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में भारत की नाकेबंदी के खिलाफ हड़ताल कराते 40 लोग गिरफ्तार

नेपाल में भारत की नाकेबंदी के खिलाफ हड़ताल कराते 40 लोग गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 29, 2015 08:51 pm IST,  Updated : Nov 30, 2015 11:22 am IST

काठमांडू: नेपाल के साथ सीमा के प्रमुख व्यापारिक बिन्दुओं पर भारत की नाकेबंदी के खिलाफ सीपीएन माओवादी पार्टी से अलग हुए एक धड़े द्वारा आहूत हड़ताल लागू कराने का प्रयास करने पर आज देश में

नेपाल में भारत की...- India TV Hindi
नेपाल में भारत की नाकेबंदी के खिलाफ हड़ताल कराते 40 लोग गिरफ्तार

काठमांडू: नेपाल के साथ सीमा के प्रमुख व्यापारिक बिन्दुओं पर भारत की नाकेबंदी के खिलाफ सीपीएन माओवादी पार्टी से अलग हुए एक धड़े द्वारा आहूत हड़ताल लागू कराने का प्रयास करने पर आज देश में कम से कम 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

नेपाल माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी से अलग होकर बने कट्टरपंथी संगठन सीपीएन माओवादी (बिपलव) द्वारा आहूत हड़ताल का नेपाल की राजधानी काठमांडू में बहुत कम प्रभाव रहा। हालांकि देश के अन्य भागों में जनजीवन थोड़ा प्रभावित हुआ। काठमांडू में कुछ दुकानें बंद रहीं लेकिन ज्यादातर वाहन राजधानी की सड़कों पर देखे गए।

पुलिस ने कहा कि कम से कम 40 लोगों को हड़ताल लागू करने का प्रयास करने तथा वाहनों में तोड़फोड़ करने पर गिरफ्तार किया गया। पश्चिमी नेपाल के कंचनपुर जिले में पांच माओवादी कार्यकर्ताओं को एक भारतीय नंबर प्लेट वाली जीप में तोड़फोड़ करने के लिए गिरफ्तार किया गया।

माओवादी कार्यकर्ताओं ने काठमांडो के पश्चिम में करीब 60 किलोमीटर दूर धाडिंग जिले में ईंटें लेकर जा रहे एक ट्रक में आग लगा दी। पार्टी ने एक बयान में कहा, हमारी हड़ताल भारत की नाकेबंदी और नेपाल के आंतरिक मामलों में उसके हस्तक्षेप के खिलाफ है। हालांकि नेपाल के लोगों ने हड़ताल की आलोचना करते हुए लोगों द्वारा मधेसियों के आंदोलन के कारण पहले से ही ईंधन, दवा और अन्य जरूरी चीजों की कमी से जूझने वाले समय में बंद पर नाराजगी जाहिर की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश