1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानियों के लिए US वीजा में 40% की कमी, भारत के लिए 28% की बढोत्तरी

पाकिस्तानियों के लिए US वीजा में 40% की कमी, भारत के लिए 28% की बढोत्तरी

 Written By: Bhasha
 Published : May 29, 2017 07:19 pm IST,  Updated : May 29, 2017 08:08 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा प्रतिबंध वाले देशों की सूची में पाकिस्तान का नाम नहीं होने के बावजूद नये ट्रंप प्रशासन के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को मंजूर अमेरिकी वीजा की संख्या में 40 प्रतिशत की कमी आई है।

us visa- India TV Hindi
us visa

इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा प्रतिबंध वाले देशों की सूची में पाकिस्तान का नाम नहीं होने के बावजूद नये ट्रंप प्रशासन के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को मंजूर अमेरिकी वीजा की संख्या में 40 प्रतिशत की कमी आई है।

नए मासिक आधिकारिक डेटा के अनुसार, खास बात यह है कि भारतीयों को गैर आव्रजन अमेरिकी वीजा की संख्या में इस साल मार्च तथा अप्रैल में पिछले वर्ष मासिक औसत की तुलना में 28 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है।

पाकिस्तानी मीडिया में अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा जारी डेटा के हवाले से कहा गया कि पाकिस्तानियों को मंजूर गैरआव्रजन वीजा में इस साल मार्च तथा अप्रैल में 2016 के मासिक औसत की तुलना में 40 प्रतिशत की कमी आई है।

पाकिस्तान को अफगानिस्तान में भारत का प्रभाव बढ़ने का डर: अमेरिकी खुफिया प्रमुख

पाकिस्तानियों को ट्रंप प्रशासन के तहत अप्रैल 2017 में 3925 जबकि मार्च 2017 में 3973 वीजा जारी किये गये। ओबामा प्रशासन ने पिछले साल मासिक औसत 6553 के साथ पाकिस्तानियों को कुल 78637 गैरआव्रजन वीजा जारी किये थे जो वर्तमान औसत से 40 प्रतिशत अधिक है।

इस साल मार्च से पहले विदेश विभाग ने मासिक तौर पर वीजा की जानकारी जारी नहीं की थी और केवल वार्षिक आंकड़े उपलब्ध थे। आंकडों के अनुसार, भारतीय नागरिकों को इस साल अप्रैल में 87049 वीजा जबकि इस साल मार्च में 97925 वीजा मंजूर हुए। पिछले साल भारत के नागरिकों को हर महीने औसत रूप से 72082 गैरआव्रजन वीजा मंजूर हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश