1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. काबुल: पुलिस की बस पर आत्मघाती हमला, 40 की मौत

काबुल: पुलिस की बस पर आत्मघाती हमला, 40 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 30, 2016 02:53 pm IST,  Updated : Jun 30, 2016 04:09 pm IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को पुलिस काफिले पर आत्मघाती हमले में 40 लोगों की मौत हो गई।

Suicide attack on police convoy- India TV Hindi
Suicide attack on police convoy

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को पुलिस काफिले पर आत्मघाती हमले में 40 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। बस में पुलिसकर्मी वडराक से काबुल जा रहे थे। पिछले दो हफ़्ते में आतंकियों का ये दूसरा हमला है।

हमले के बाद चारों तरफ चीखों-पुकार मच गई। हमले की सूचना पाकर राहत कार्यों के लिए टीम मौके पर पहुंच गई। 40 लोगों की मौत के अलावा इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

अफ़ग़ानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक़ सिद्दीक़ी ने हमले के बाद ट्वीट कर कहा, “हम काबुल में पुलिस काफिले पर हमले की जांचपड़ताल कर रहे हैं, जल्द ही अपडेट जारी करेंगे।”

Tweet
Tweet

ग़ौरतलब है कि दो हफ़्ते पहले एक अन्य आतमघाती हमले में 14 नेपाली सिक्यूरिटी गार्ड मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश