1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: हवाई हमले में 40 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान: हवाई हमले में 40 आतंकवादी मारे गए

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 16, 2015 09:53 pm IST,  Updated : Aug 16, 2015 11:34 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान में रविवार को सेना के हवाई हमले में प्रतिबंधित संगठनों से संबद्ध कम से कम 40 आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी मीडिया रपट में सामने आई। जियो टीवी के अनुसार,

पाकिस्तान: हवाई हमले...- India TV Hindi
पाकिस्तान: हवाई हमले में 40 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान में रविवार को सेना के हवाई हमले में प्रतिबंधित संगठनों से संबद्ध कम से कम 40 आतंकवादी मारे गए। यह जानकारी मीडिया रपट में सामने आई। जियो टीवी के अनुसार, इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान में कहा है कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने उत्तर वजीरिस्तान के शावाल इलाके में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें ये सभी आतंकी मारे गए।

उत्तर वजीरिस्तान को प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और अन्य आतंकी समूहों का गढ़ माना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश