1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में 41 आतंकवादियों ने किया समर्पण

अफगानिस्तान में 41 आतंकवादियों ने किया समर्पण

 Written By: IANS
 Published : Jun 09, 2015 11:00 pm IST,  Updated : Jun 09, 2015 11:03 pm IST

काबुलः अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में मंगलवार को 41 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पिछले कई वर्षो से प्रांत में सरकार विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के समर्पण से राज्य में सुरक्षा को

अफगानिस्तान में 41...- India TV Hindi
अफगानिस्तान में 41 आतंकवादियों ने किया समर्पण

काबुलः अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में मंगलवार को 41 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। पिछले कई वर्षो से प्रांत में सरकार विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के समर्पण से राज्य में सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। प्रांतीय गवर्नर वहीदुल्ला कलीमजई ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रांत की राजधानी असादाबाद में कहा कि, "41 सशस्त्र लड़ाकों ने अपने कमांडर मुल्लाह खैरुल्लाह और अब्दुल हालिम के साथ आज (मंगलवार) आत्मसमर्पण कर दिया और सरकार समर्थित शांति प्रक्रिया में शामिल हो गए। सरकार चाहती है कि इस प्रक्रिया को अन्य आतंकवादी भी अपनाएं।"

इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व आतंकवादियों के स्वागत के लिए किया गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रांतीय सरकार के गवर्नर ने कहा कि ये लोग पिछले कुछ सालों से प्रांत के विभिन्न इलाकों में सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, अब शांति प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। इनके शामिल होने से प्रांत की सुरक्षा में और इजाफा होगा।

सरकार ने दावा किया है कि पिछले एक साल में इस अभियान से 4,000 आतंकवादी जुड़ चुके हैं, जिनमें से 384 आतंकवादी अकेले कुनार प्रांत से हैं। हालांकि तालिबान सरकार के इस दावे को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश