1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 43 कैदी जेल से फरार, 44 व्यक्ति मारे गए: इराक

43 कैदी जेल से फरार, 44 व्यक्ति मारे गए: इराक

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2015 06:41 am IST,  Updated : May 10, 2015 06:41 am IST

बगदाद : इराक के दियाला प्रांत में एक जेल में भड़के दंगे के बीच 43 कैदी जेल से फरार हो गए और इस दौरान 33 कैदी और 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। दंगे में

43 कैदी जेल से फरार, 44...- India TV Hindi
43 कैदी जेल से फरार, 44 व्यक्ति मारे गए: इराक

बगदाद : इराक के दियाला प्रांत में एक जेल में भड़के दंगे के बीच 43 कैदी जेल से फरार हो गए और इस दौरान 33 कैदी और 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। दंगे में 17 अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि फरार नौ कैदियों को आतंकवाद के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, और बाकी आपराधिक गतिविधियों के आरोपी थे।

सूत्र के अनुसार, घटना तब घटी जब खालिस शहर में शुक्रवार रात पुलिस मुख्यालय की जेल में कैदियों के एक समूह ने देर रात दौरे पर पहुंचे एक सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीन ली।

सूत्र ने बताया कि बाद में कैदियों ने जेल के अन्य विभागों पर कब्जा करके और हथियार जुटा लिए और सुरक्षा बलों के साथ उनकी लगभग चार घंटे तक मुठभेड़ चली। सेना के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।

प्रारंभ में सूत्र ने 20 से अधिक कैदियों और 10 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की बात कही थी। दंगे में 15 पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी बात कही गई थी। जेल में 150 से अधिक कैदी थे।

इराक में जेल से कैदियों के भागने की घटना आम बात है। वर्ष 2013 में सैकड़ों की संख्या में कैदी अबू गरीब जेल से फरार हो गए थे। इसमें कोई 500 कैदी अलकायदा के आतंकवादी थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश