1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आसियान के विदेश मंत्रियों का 48वां सम्मेलन शुरू

आसियान के विदेश मंत्रियों का 48वां सम्मेलन शुरू

 Written By: IANS
 Published : Aug 04, 2015 11:35 pm IST,  Updated : Aug 04, 2015 11:35 pm IST

कुआलालंपुर: दक्षिणी पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के विदेश मंत्रियों का 48वां सम्मेलन मंगलवार को यहां शुरू हो गया। सम्मेलन में आसियान से जुड़े 10 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। समाचार एजेंसी

आसियान के विदेश...- India TV Hindi
आसियान के विदेश मंत्रियों का 48वां सम्मेलन शुरू

कुआलालंपुर: दक्षिणी पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के विदेश मंत्रियों का 48वां सम्मेलन मंगलवार को यहां शुरू हो गया। सम्मेलन में आसियान से जुड़े 10 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आसियान 2015 के अंत तक एक एकल समुदाय स्थापित करने के अंतिम चरण में है, जिसमें एक सामूहिक आर्थिक, राजनीतिक सुरक्षा और सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र बनाने की योजना शामिल है।

मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने कहा, "आसियान का उद्देश्य 'एक दृष्टिकोण, एक पहचान, एक समुदाय' को हकीकत बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।"

नजीब ने कहा, "आसियान समुदाय की स्थापना के साथ, यह क्षेत्र एक वैश्विक भागीदार की अपनी भूमिका बढ़ाने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में अधिक सक्रिय होने की आशा करता है।"

उन्होंने आगे कहा कि अपेक्षाकृत अधिक एकजुट आसियान 2050 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की प्रक्रिया में है।

वर्ष 1967 में स्थापित आसियान में 10 दक्षिण पूर्व एशियाई देश शामिल हैं, जिनमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश