1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में 5.4 तीव्रता का भूकंप, 8 लोगों की मौत

चीन में 5.4 तीव्रता का भूकंप, 8 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2017 12:53 pm IST,  Updated : May 11, 2017 12:53 pm IST

चीन के पश्चिमी क्षेत्र शिजियांग में गुरूवार को 5.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके कारण आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

earthquake- India TV Hindi
earthquake

बीजिंग: चीन के पश्चिमी क्षेत्र शिजियांग में गुरूवार को 5.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके कारण आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। (FBI के पूर्व निदेशक जेम्स कोमी ने लिखा सहकर्मियों को विदाई पत्र)

भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 58 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र पामीर पठार के दक्षिणूर्वी भाग पर आठ किलोमीटर की गहराई में था। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एजेंसी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि भूकंप के बाद भी कई झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान जारी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश