1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं

जापान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 20, 2017 08:12 am IST,  Updated : Jul 20, 2017 08:12 am IST

जापान के फुकुसिमा में आज आये मध्यम तीव्रता के भूकंप से खराब पड़े परमाणु संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

5.8 earthquake in japan no casualties- India TV Hindi
5.8 earthquake in japan no casualties Image Source : PTI

तोक्यो: जापान के फुकुसिमा में आज आये मध्यम तीव्रता के भूकंप से खराब पड़े परमाणु संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, सुबह नौ बजकर ग्यारह मिनट पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। प्रशांत महासागर में स्थित फुकुसिमा में आये इस भूकंप का अधिकेन्द्र समुद्र के भीतर 34 किलोमीटर की गहराई में था। (इंडोनेशियाई सरकार ने लगाया हिज्ब-उत तहरीर पर प्रतिबंध)

जापान के मौसम विभाग का कहना है कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के एक ऑपरेटर ने बताया कि फुकुसिमा दाइची संयंत्र में अभी तक हमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश