1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से 5 की मौत अभी तक 33 लोगों को निकाला गया

चीन में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से 5 की मौत अभी तक 33 लोगों को निकाला गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2020 05:53 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 05:54 pm IST

चीन के शांक्सी प्रांत में एक रेस्तरां की इमारत ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी और चार लोग मलबे में दब गए।

5 killed as restaurant collapses in China - India TV Hindi
5 killed as restaurant collapses in China ।Representational image Image Source : GOOGLE

बीजिंग। चीन के शांक्सी प्रांत में एक रेस्तरां की इमारत ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी और चार लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने बताया कि लिनुफेन शहर में जियांगफेन काउंटी में सुबह नौ बजकर 40 मिनट के आसपास यह हादसा हुआ।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, 33 लोगों को निकाला गया। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बचावकर्मी दो मंजिला इमारत के मलबे में फंसे हुए बाकी लोगों की तलाश की जा रही है । इमारत के गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश