1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. LoC के पास 5 पाकिस्तानी सैनिकों की ब्लास्ट में मौत

LoC के पास 5 पाकिस्तानी सैनिकों की ब्लास्ट में मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2019 07:50 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 07:50 pm IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास हुए एक धमाके में कम से कम पांच पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। 

PAK SOLDIERS- India TV Hindi
LoC के पास 5 पाकिस्तानी सैनिकों की ब्लास्ट में मौत Image Source : TWITTER

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास हुए एक धमाके में कम से कम पांच पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तानी आर्मी ने एक बयान में कहा कि चंब सेक्टर में हुई घटना की प्रकृति की जांच की जा रही है।

इस धमाके में एक पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुआ है। पाकिस्तानी आर्मी ने यह दावा किया है कि ये घटना "राज्य प्रायोजित आतंकवाद का एक सबूत है।"

धमाके में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों की पहचान सुबेदार मोहम्द सादिक, सिपाही मोहम्मद तैयाब, नायक शेर जमान, सिपाही जोएब और सिपाही गुलाम कासिम के रूप में हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश