1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीनी नेता के हांगकांग दौरे को बाधित करने की साजिश, 5 गिरफ्तार

चीनी नेता के हांगकांग दौरे को बाधित करने की साजिश, 5 गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2016 05:41 pm IST,  Updated : May 16, 2016 05:41 pm IST

चीन के एक शीर्ष नेता के हांगकांग दौरे को एक ड्रोन के जरिए बाधित करने की साजिश के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

DRONE- India TV Hindi
DRONE

बीजिंग: चीन के एक शीर्ष नेता के हांगकांग दौरे को एक ड्रोन के जरिए बाधित करने की साजिश के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  गिरफ्तार किए गए लोगों में से दो लोग हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक विपक्ष से ताल्लुक रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट के जरिए यह जानकारी दी गई।

हांगकांग के पास स्थित शेंझेन शहर की पुलिस ने बताया कि दो लोगों को हांगकांग से और तीन अन्य लोगों को मुख्यभूमि से गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) के तीसरे नंबर के नेता झांग देजियांग के दौरे से पहले कथित ड्रोन साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

वर्ष 2014 में 75 दिन तक चले आंदोलन के बाद किसी शीर्ष स्तर के चीनी नेता की यह पहली हांगकांग यात्रा है। 2014 में हजारों लोगों ने हांगकांग की महत्वपूर्ण सड़कों पर कब्जा कर वहां तंबू लगा दिए थे और मुख्य कार्यकारी के लिए 2017 में होने वाले चुनाव के उम्मीदवारों के चयन के संबंध में चीन द्वारा लाए गए कानून को रद्द करने की मांग की थी।

हांगकांग से गिरफ्तार एक व्यक्ति की पहचान 56 वर्षीय गुओ के रूप में हुई है। उसके बारे में कहा जाता है कि वह बाधा उत्पन्न करने के लिए विपक्ष के एक सदस्य की मदद कर रहा था। कहा जाता है कि उसने (हांगकांग) विपक्ष में कई लोगों की वित्तीय मदद की। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने खबर दी कि उसके बारे में कहा गया है कि वह लंबे समय से विपक्षी खेमे का प्रायोजक रहा है। उसने विपक्ष के त्सांग नाम के सदस्य के लिए ड्रोन खरीदा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश