1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 5 आतंकवादियों की मौत

पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 5 आतंकवादियों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jul 26, 2015 05:24 pm IST,  Updated : Jul 26, 2015 05:24 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर रविवार को एक अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम पांच संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। एक रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई। ' डॉन' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि

पाकिस्तान में ड्रोन...- India TV Hindi
पाकिस्तान में ड्रोन हमले में 5 आतंकवादियों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर रविवार को एक अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम पांच संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। एक रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई। '

डॉन' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ड्रोन ने अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में एक वाहन पर दो मिसाइलें दागी। इस वाहन में कुछ लोग सवार थे। यह प्रांत पाकिस्तान की खैबर एजेंसी की शिलमन घाटी से सटा हुआ है।

अमेरिकी ड्रोन हमलों में आतंकवादियों के मारे जाने की खबरें पाकिस्तान से अक्सर आती रहती हैं।

पाकिस्तानी जनता को अमेरिकी ड्रोन हमले पसंद नहीं

अमेरिकी ड्रोन हमलों में आतंकवादियों के मारे जाने की खबरें पाकिस्तान से अक्सर आती रहती हैं। 2004 के बाद से ही अमेरिकी सरकार उत्तरी-पश्चिमी पाकिस्तान के सैकड़ों ठिकानों पर ड्रोन हमले कराती आ रही है। ऐसे अधिकांश हमले अफग़ानिस्तान सीमा से सटे काबायली इलाकों में किए जाते हैं। अनेक सर्वे यह बात पहले ही साबित कर चुके हैं कि अधिकांश पाकिस्तानी जनता ड्रोन हमलों के खिलाफ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश